Breaking News

जापान में एंबुलेंस हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होकर समुद्र में गिरा, 3 लोग अब भी लापता।

टोकियोः जापान में एक एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होकर अचानक समुद्र में गिर गया। इससे उसमें सवार 6 में से 3 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा जापान के दक्षिणपश्चिम हिस्से में रविवार को हुआ, जहां एक मरीज को लेकर जा रहा चिकित्सा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। इसमें कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से तीन लापता हो गये हैं। जापान के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

तटरक्षक बलों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में रोगी के अतिरिक्त एक डॉक्टर, नर्स, पायलट, हेलीकॉप्टर मैकेनिक और रोगी की देखभाल करने वाला एक व्यक्ति सवार थे। जापान तट रक्षक बल के एक अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बल ने तीन लोगों को बचाया जिन्हें (इस हादसे के कारण)‘हाइपोथर्मिया’ हो गया यानी उनके शरीर का तापमान असामान्य रूप से गिर गया था, लेकिन वे होश में थे।

जापानी तटरक्षकों ने 3 लोगों को बचाया

जापानी तटरक्षकों ने दुर्घटना के तुरंत बाद तत्परता दिखाते हुए 3 लोगों को बचा लिया। इन तीनों के शरीर में पानी भर गया था। मगर उनको तत्काल चिकित्सा के लिए ले जाया गया। तटरक्षकों ने कहा कि जिन लोगों को बचाया गया है उनकी पहचान नहीं हो पायी है। हादसे की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। तटरक्षक बल ने बचाव अभियान के तहत इलाके में दो विमानों एवं तीन जहाजों को लगाया है। तटरक्षक बल के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर नागासाकी के एक हवाई अड्डे से फुकुओका स्थित एक अस्पताल जा रहा था।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …