Breaking News

अमेरिका के बारह खतरनाक F-22 रैप्टर, जो तेजी से मध्य-पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं, इजरायल-ईरान युद्ध

 

वाशिंगटनः इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया में क्या होने वाला है, आखिर संसार पर कौन सी बड़ी मुसीबत आने वाली है, जिसने सभी देशों में खलबली मचा दी है?… क्या अब तीसरे विश्वयुद्ध की घंटी बज चुकी है, क्या इस युद्ध को टालना अब किसी के लिए भी मुश्किल हो गया है?….एक साथ 12 अमेरिकी F-22 रैप्टर फाइटर आखिर तेजी से मध्य पूर्व की ओर उड़ान क्यों भर रहे हैं? अमेरिका क्या कुछ करने वाला है?…क्या इजरायल पर वाकई ईरान सदी का सबसे बड़ा हमला करने जा रहा है, जिसकी रक्षा के लिए अमेरिका ने मध्यपूर्व से लेकर इजरायल की सीमा तक अपने जंगी जहाजों और युद्धक विमानों की तैनाती शुरू कर दी है। क्या ईरान द्वारा इजरायल पर हमले की गलती उसको सबसे भारी पड़ने वाली है?…ये सारे सवाल ऐसे हैं, जिसका जवाब फिलहाल वक्त ही दे पाएगा। मगर अभी के हालत दुनिया में भयावह युद्ध बढ़ने की आशंका को लगातार बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल मध्य-पूर्व की ओर आसमान में गड़गड़ाते अमेरिका के लड़ाकू विमानों ईरान के खेमे में खलबली मचा दी है। कहा जा रहा है कि अमेरिका इन विमानों की तैनाती मध्य-पूर्व में बड़ा युद्ध छिड़ने की आशंका और इज़राइल के खिलाफ किसी भी ईरानी खतरे का मुकाबला करने के लिए भेजा है। हमास चीफ इस्माइल हानिया उर्फ इस्माइल हनियेह की हत्या के बाद ईरान ने सीधे इजरायल पर आरोप लगाते हुए उससे बदला लेने की धमकी दी है। ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन और सर्वोच्च लीडर खामेनेई ने कहा है कि वह इजरायल पर इतना बड़ा हमला करेंगे, जिसकी बेंजामिन नेतन्याहू ने कल्पना भी नहीं की रही होगी। तभी से दोनों देशों के बीच भयानक युद्ध की आशंका बनी हुई है। इसकी शुरुआत कब हो जाए, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

ईरान कर रहा बड़े हमले की तैयारी

अमेरिका यह संकेत दे चुका है कि ईरान इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। वह एक साथ कई हजार मिसाइलों और रॉकेट से हमला कर सकता है। इसलिए अमेरिका भी इजरायल की रक्षा के लिए पूरी तरह अभी से तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने करीब दर्जन भर जंगी जहाजों को इजरायल की सीमा और मध्य-पूर्व के देशों में तैनात कर दिया है। ताकि इजरायल पर होने वाले मिसाइल और रॉकेट हमलों को हवा में नही नाकाम किया जा सके। इसके साथ ही अमेरिका के एफ-22 रैप्टर फाइटर जेट दुश्मनों के हमलों का जवाब देने और उन्हें मार गिराने के लिए तैनात किए जा रहे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …