पाकिस्तानी सिंगर और अभिनेता Ali Zafar आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी गायकी और अभिनय से दुनियाभर में पहचान बना चुके अली की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पत्नी Ayesha Fazli के साथ उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प मानी जाती है।
होटल में हुई थी पहली मुलाकात
अली जफर सिर्फ गायक और अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन पेंटर भी हैं। बचपन से ही उन्हें पेंटिंग का शौक था और वह कई जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया करते थे। साल 2000 में एक होटल की लॉबी में पेंटिंग करते वक्त उनकी मुलाकात आयशा फाजली से हुई। पहली मुलाकात में ही अली उन्हें दिल दे बैठे।
धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
परिवार को नहीं थी स्टारडम की जानकारी
जब अली ने शादी की बात घरवालों से की तो परिवार रिश्ते की बात लेकर आयशा के घर पहुंचा। दिलचस्प बात यह रही कि उस समय आयशा के परिवार को अली की लोकप्रियता और स्टारडम का ज्यादा अंदाजा नहीं था। इसके बावजूद दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार किया।
डिनर डेट के बाद हुए थे किडनैप
अली और आयशा अक्सर साथ में बाहर घूमने और डिनर डेट पर जाया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2008 में एक बार डिनर के बाद घर लौटते समय कुछ लोगों ने दोनों का अपहरण कर लिया था। बाद में परिवार द्वारा फिरौती देने के बाद दोनों को सुरक्षित छोड़ दिया गया। हालांकि, इस मामले में अपहरणकर्ताओं की पहचान कभी सामने नहीं आ सकी।
2009 में की शादी
Ali Zafar और Ayesha Fazli ने 28 जुलाई 2009 को लाहौर में शादी की थी। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और उनकी जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है।
Global Express Live