Breaking News

लखनऊ में हल्की धुंध के बाद दिनभर तेज धूप: पछुआ हवा ने बदला मौसम, लेकिन प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं – Lucknow News

 

लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ ओस भी गिरी दिखी। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह 6 बजे न्यूनतम टेंपरेचर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों के हवा धीमी होने से गलन में भी कुछ राहत मिली है।

.

सुबह के समय हल्की धुंध के साथ में दिन की शुरुआत हुई, इसके बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

 

दिन में निकलेगी तेज धूप मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। ​​गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।

 

सामान्य से अधिक गर्म रहेगा मौसम वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों से आ रही पछुवा हवा का प्रभाव कम हो गया है। इसके चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा। मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा, जिससे सर्दी का असर कम हुआ है।

मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों बाद मौसम फिर से बदलेगा। वहीं, लखनऊ का प्रदूषण भी खराब श्रेणी में लगातार दर्ज हो रहा। गुरुवार को 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 212 रहा है। इसमें पीएम 2.5 और म 10 के हानिकारक तत्व सबसे अधिक पाए गए।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …