Breaking News

इस्माइल हानिया के बाद अब ईरानी सेना का जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह भी मारा गया!

 

दमिश्कः हमास चीफ की तेहरान में हत्या किए जाने के बाद अब ईरानी सेना के जनरल को भी ढेर कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है। विदेशी मीडिया की खबरों के अनुसार ईरानी सेना का ब्रिगेडियर अमीर अली हाजीजादेह इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया है। दावा किया जा रहा है कि मोसाद और सीआईए के संयुक्त बलों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक हवाई हमले के दौरान ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह को मौत के घाट उतार दिया है। इससे इजरायल और ईरान में सीधी जंग की आशंका और भी बढ़ गई है।

इससे पहले हमास चीफ इस्माइल हानिया उर्फ इमस्माइल हनियेह की हत्या के बाद ईरान ने इजरायल से बदला लेने की चेतावनी दी थी। मगर इसी दौरान ईरानी रिव्योलूशनरी गार्ड का आर्मी जनरल मार गिराया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरानी जनरल अमीर अली की मौत की खबर ने इजरायल और ईरान में तनाव कई गुना बढ़ा दिया है। इसके बाद अब हिजबुल्ला और ईरान इजरायल पर जवाबी हमले की तैयारी में है। इसे देखते हुए अमेरिकी सेना भी सतर्क हो गई।

अमेरिका ने तैनात किया युद्धपोत

इजरायल पर जवाबी हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिका ने अपने युद्धपोत को लेबनान के तट की ओर रवाना कर दिया है। आईडीएफ भी हिजबुल्लाह के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से आक्रामक हमले की तैयारी में है। अमेरिकी युद्धपोत आर्मडा तेजी से लेबनान के तट की ओर दौड़ रहा है। इसका इस्तेमाल इज़रायल पर लॉन्च किए गए रॉकेटों को मार गिराने के लिए किया जाएगा। यह अमेरिका का विमान-रोधी और मिसाइल-रोधी प्रणालियों का इस्तेमाल करने वाला शक्तिशाली युद्धपोत है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …