Breaking News

बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस ने 9 संदिग्ध दोपहिया वाहन किए जब्त, स्प्लेंडर और पैशन प्रो भी शामिल – फिरोजाबाद समाचार

फिरोजाबाद में पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। यातायात पुलिस टीम ने 29 मई को बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध स्थिति में मिले 9 दोपहिया वाहनों को सीज किया।

 

जब्त किए गए वाहनों में 5 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल काले रंग की हैं। इनमें से किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं थी। एक लाल रंग की पैशन प्रो और एक लाल रंग की कावासाकी भी जब्त की गई। इसके अलावा दो काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बिना नंबर प्लेट के मिलीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों में प्रयुक्त वाहनों की पहचान करना है। इससे अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगवाएं। साथ ही सभी जरूरी कागजात अपने पास रखें। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दी जाए। बिना नंबर प्लेट और कागजात के वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …