Breaking News

दक्षिण कोरिया में एक बैटरी संयंत्र में भीषण आग लगी , 20 लोगों की हुई मौत

सियोल: दक्षिण कोरिया में एक बैटरी संयंत्र में भीषण आग लग जाने से 20 लोगों की मौत हो गई है। इससे पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। रॉयटर्स ने योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले खबर दी है कि सोमवार को दक्षिण कोरिया में एक लीथियम बैटरी संयंत्र में यह आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि काफी ऊंचाई तक लपटें ऊपर उठती देखी गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 20 लोग लापता हो गए थे। बाद में इन सभी 20 लोगों का शव बरामद किया गया है।

दक्षिण कोरिया के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार आग सुबह लगभग 10:30 बजे लगी। यह घटना राजधानी सियोल के दक्षिण ह्वासोंग में लीथियम की बैटरी फैक्ट्री में हुई। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। आग लगने के वक्त करीब 70 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …