Breaking News

सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान की यात्रा को स्थगित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान को एक झटका मिला है।

इस्लामाबाद: सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान की बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान यात्रा अज्ञात कारणों से स्थगित कर दी गई है। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, पहले उम्मीद थी कि मोहम्मद बिन सलमान 19 मई को दो दिवसीय दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचेंगे। फिलहाल, इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं इंतजार 

सऊदी अरब के युवराज की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए, विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इस्लामाबाद और रियाद के बीच एक कार्यक्रम तैयार होते ही यात्रा का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। बलूच ने भरोसा जताया कि यात्रा जल्द ही होगी और निश्चित रूप से मूल्यवान होगी, क्योंकि पाकिस्तान के लोग सऊदी अरब के नेता का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

PM शहबाज शरीफ गए थे सऊदी अरब

मार्च में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब की यात्रा के बाद पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में राजनयिक और व्यापार-संबंधी वार्ता के बाद यह उच्चस्तरीय यात्रा होने की संभावना थी। सऊदी अरब के युवराज की यात्रा अब विलंबित हो गई है। उनकी यात्रा नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए बहुत महत्व रखती है।

पाकिस्तान को है निवेश की उम्मीद

पाकिस्तान विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब से बड़ा निवेश आने की उम्मीद लगाए है। मोहम्मद बिन सलमान की पांच साल में यह पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। पिछली बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शासनकाल के दौरान फरवरी 2019 में पाकिस्तान का दौरा किया था। वह क्षेत्र की अपनी यात्रा के तहत 2022 में पाकिस्तान आने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में यात्रा रद्द कर दी गई थी। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत व्यापार, रक्षा और सांस्कृतिक संबंध हैं। सऊदी अरब में 27 लाख से अधिक पाकिस्तानी प्रवासी रहते हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …