Breaking News

मैं भविष्य के कार्य को भी वर्तमान का विकास समझता हूं:-चन्द्र बहादुर सिंह

लखनऊ के 110 पार्षदों द्वारा उनके क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए“ग्लोबल एक्सप्रेस ” एक अभियान चला रही है।इस अभियान के दूसरे पार्षद हैं मल्लाही टोला वार्ड 85 के चन्द्र बहादुर सिंह (C.B.Singh),

मल्लाही टोला वार्ड 85 के निरीक्षण अभियान के दूसरे पार्षद चन्द्र बहादुर सिंह क्या कहते हैं आइये जानते हैं……..

मैं भविष्य के कार्य को भी वर्तमान का विकास समझता हूं:-चन्द्र बहादुर सिंह

कौन कहता है कि कोशिशें कामयाब नहीं होतीं और सपने देखे नहीं जाते। कामयाबी उसी को मिलती है जो कभी ना उम्मीद नहीं होता। इस बात की मिसाल इतिहास में भरी पड़ी है और वर्तमान में इसकी मिसाल चंद्र बहादुर सिंह (भाजपा) पार्षद मल्लाही टोला प्रथम हैं। जो अपनी उम्र का अर्धशतक जड़ चुके हैं ! फिर भी राजनीति के मैदान में पार्षदी का पहला मैच खेलने के लिए वह भी फ्रेशर और ओपनर के रूप में उतर पड़े और अपने इस पहले मैच में ही उन्होंने जो कुछ किया वह मैच के प्रशंसकों से छुपा नहीं है! बस इतना समझ लीजिए कि चंद्र बहादुर सिंह ने अपनी टीम भाजपा के लिए अपने पहले मैच में ही शतक जड़ दिया। जीत का यह शतक उन्होंने जिसके विरुद्ध जड़ा वह प्रतिद्वंदी टीम (सपा)दो बार की विजय थी।

ग्लोबल एक्सप्रेस टीम ने इस मैच के प्रशंसकों व दर्शकों,यानी क्षेत्र वासियों से जब बात चीत की तो जो तथ्य सामने आए वह चंद्र बहादुर सिंह की जीत का कारण बने। मल्लाही टोला प्रथम के क्षेत्रवासियों ने ग्लोबल एक्सप्रेस टीम को बताया कि दो बार से सपा प्रत्याशी हम लोगों के आशीर्वाद से मल्लाही टोला प्रथम में जीत का स्वाद चख रहे थे, मगर क्षेत्र के प्रति उनकी लापरवाही का स्वाद हम लोग चख रहे थे। इसीलिए जनता ने उन्हें हार का स्वाद चखा दिया। चंद्र बहादुर सिंह कहते हैं कि मैं अपने क्षेत्र वासियों की भावनाओं को भलीभांति समझ चुका हूं! इसीलिए उनकी भावनाओं पर खरा उतरूंगा। मैं जानता हूं कि जनता अपने नेता से अपनी परेशानियों का निस्तारण चाहती है और अपने क्षेत्र में विकास चाहती है! यदि नेता जनता की चाहत को अपना कर्तव्य बना ले तो जनता उसे अपना बना लेती है और फिर उसे हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। वार्ड में विकास कार्य को देखते हुए वार्षिक बजट थोड़ा कम है फिर भी मैं अपने वार्ड के विकास में लगा हुआ हूं। अपने एक वर्ष के कार्य काल में मैं वार्ड में बहुत कुछ करवा चुका हूं! अभी भी मैं बंधे से आबादी के अंदर तक आरसीसी रोड का काम करवा रहा हूं। क्षेत्र में नाले की समस्या है जिसके लिए मैंने नाले का कार्य प्रस्तावित करवा लिया है। उसको भी बहुत जल्द बनवाना शुरू कर दूंगा। बहुत से काम तो मैं एमएलसी, मेयर और सांसद कोटे से करवा चुका हूं। क्षेत्र की जनता हमसे और हमारे कार्य से संतुष्ट है यह हमारा सौभाग्य है। मैं तो बस इतना ही कहूंगा कि जनता के नेता को भविष्य के कार्य को भी वर्तमान का विकास समझना चाहिए।

सी.बी.सिंह (पार्षद) सिर्फ वार्ड मेम्बर तक सिमित नही हैं बल्कि लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को 5 लाख से जीत दिलाने के लिए नीरज सिंह की टीम का एक खास हिस्सा हैं , नीरज सिंह कहते हैं कि लखनऊ इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा उस में माo राजनाथ सिंह के काम के साथ साथ सीबी सिंह जैसे मज़बूत साथियों का योगदान रहा है और इस बार भी रहेगा | भाजपा को यहाँ तक खड़ा करने में सीबी सिंह का बड़ा अहम योगदान है | सिर्फ मल्लाही टोला नहीं  बल्कि लखनऊ में जी-जान से सीबी सिंह पूरी ताक़त लगाये हुये हैं,

ग्लोबल एक्सप्रेस टीम द्वारा ली गई मल्लाही टोला प्रथम वार्ड 85 के सम्मानित लोगों की राय

1-हमारे क्षेत्र के पार्षद हर दिल अज़ीज़ हैं। हर क्षेत्रवासी से उनके पारिवारिक संबंध हैं। बड़ा हो या छोटा सबका सम्मान करते हैं। क्षेत्र में पार्षद जी ने बहुत विकास कार्य कराए हैं।
यावर हुसैन लखनऊ,

2-हमारे क्षेत्र के पार्षद क्षेत्र के विकास कार्यों को सुचारू रूप से देखते हैं और करवाते हैं। वर्तमान में बिजली रोड आदि के विकास कार्य बराबर चल रहे हैं।
राजेश सिंह चौहान
प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) पारख व्यापार मंडल लखनऊ,

3-हमारे क्षेत्र के पार्षद माननीय चंद्र बहादुर सिंह भारतीय जनता पार्टी से इस बार चुने गये हैं और अभी एक वर्ष का कार्य काल पूरा हुआ हैं उन्होंने लगभग 15-16 पानी की टंकियां लगवाई हैं। कई सड़के जो जर्जर अवस्था में थी उनको नए सिरे से बनवाया है! बिजली,पानी,सफाई, का काम सुचारू रूप से चल रहा हैं और स्वयं उनके द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है।
अखिलेश बहादुर सिंह (एडवोकेट)

4-क्षेत्र के सभासद बहुत नेक और शरीफ इंसान हैं। उनके पास कोई भी परेशानी लेकर जाते हैं तो वह उस परेशानी को जल्द से जल्द दूर कर देते हैं। मैं तो कहता हूं कि सभासद के रूप में वह एक फरिश्ता है।
मोहम्मद फैज़ी (कबीर टेंट हाउस)

Screenshot

About NewsDesk

Check Also

BHU का नया कदम: अब विदेशी विद्यार्थी सीखेंगे सत्यनारायण कथा और 16 संस्कार, विदेशों तक पहुंचेगी काशी की परंपरा

काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान अब विदेशों में भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने की …