Breaking News

अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार देना शुरू किया, अब युद्ध और भड़केगा

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार और गोला बारूद भेजना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया पर रूस की मदद करने का आरोप लगाया है। बाइडन ने यूक्रेन और इजराइल को मदद देने के साथ-साथ ताइवान समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 95.3 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

मित्र कर रहे रूस की मदद 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा,‘‘ पुतिन (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) के मित्र उन्हें लगातार साजो सामान की आपूर्ति कर रहे हैं। ईरान ने उन्हें ड्रोन भेजे। उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइल और तोप के गोले भेजे हैं, चीन रूस के रक्षा उत्पादन को बढ़ाने के लिए सामान मुहैया करा रहा है।’’

‘रूस ने तेज किए हमले’

बाइडन ने कहा, ‘‘ इस प्रकार का सहयोग मिलने पर रूस ने यूक्रेनी शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले तेज कर दिए हैं। अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे यूक्रेन के वीर जवानों पर गोला-बारूद बरसाए हैं और अब अमेरिका यूक्रेन को युद्ध में अपनी रक्षा करने और तेज पलटवार करने के लिए आवश्यक साजो सामान की आपूर्ति करने जा रहा है।’’ इसके कुछ घंटों बाद अमेरिका ने पोतों और विमानों के जरिए यूक्रेन को हवाई रक्षा सामग्री, रॉकेट प्रणाली और बख्तरबंद वाहन भेजने प्रारंभ कर दिए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जताया आभार 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ यह पैकेज ना केवल यूक्रेन की रक्षा में बल्कि यूरोप की रक्षा और हमारी अपनी सुरक्षा के लिए निवेश सरीखा है।’’ वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में मदद के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त किया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …