Breaking News

Mayank Yadav : मयंक यादव का सपना जल्द ही पूरा होगा! 2 मैचों में मलिंगा की बराबरी कर लिया

Mayank Yadav IPL 2024: भारत को अब नया स्पीड स्टार मिल गया है। उनके बारे में किसी ने भी ज्यादा सुना नहीं होगा। वे लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। वे इस टीम के साथ पहले से ही जुड़े थे, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इस बार केएल राहुल ने उन्हें मौके देने के बारे में सोचा। इसके बाद जब वे मैदान पर उतरे तो उन्होंने तबाही मचा दी। पहले मैच के बाद उन्होंने दूसरे मैच में भी विरोधी टीम को अपनी स्पीड से बड़े बड़े झटके दिए। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे कीर्तिमान तोड़कर अपने नाम कर लिए।

मयंक ने फेंकी आईपीएल 2024 की सबसे तेज बॉल, स्पीड 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा 

मयंक अग्रवाल ने अपनी तेजी से विरोधी टीमों के खेमे में खलबली सी मचा दी है। कौन सी बॉल कितनी तेज आएगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। खास बात ये है कि वे बैक टू बैक ओवर डाल रहे हैं और इसके बाद भी लगातार तेजी बढ़ती चली जाती है। इस बीच मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में मयंक यादव ने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। जो इस आईपीएल की सबसे तेज बॉल हो गई है। इससे पहले उन्होंने पिछले ही मुकाबले में 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी। अगर यही आलम रहा तो वो दिन भी दूर नहीं, जब वे आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंक देंगे। ये रिकॉर्ड अभी शॉन टेट ने साल 2011 के आईपीएल में 157.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी।

मयंक ने ये भी रिकॉर्ड बनाया 

इस बीच मयंक यादव अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने अपने पहले दो आईपीएल मैचों में कम से कम 3 विकेट लिए हों। इससे पहले ये काम लसिथ मलिंगा, अमित सिंह, मयंक मारकंडे, कूपर, जोफ्रा आर्चर ही कर पाए हैं। अब उनका भी नाम इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। इतना ही नहीं, वे आईपीएल के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता हो। अब तक आईपीएल डेब्यू में कुल मिलाकर 16 खिलाड़ी पहले ही मैच में ये अवार्ड हासिल कर चुके हैं, लेकिन बैक टू बैक दूसरे मैच में भी ऐसा करने वाले मयंक पहले खिलाड़ी हैं।

टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं मयंक यादव 

मयंक यादव को अब आईपीएल में तो मौका मिल गया है, वे खेल भी रहे हैं। उम्मीद है कि वे अपनी टीम एलएसजी के लिए बाकी बचे हुए सारे मैच खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन मयंक यादव का सपना कुछ और ही है। वे चाहते हैं कि भारतीय टीम में एंट्री कर खेलते हुए दिखाई दें। वैसे तो उनके नाम की चर्चा शुरू हो गई है और कुछ लोग तो उन्हें इसी साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के स्क्वाड में शामिल करने की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है। माना जा रहा है कि जब इस साल के आखिर में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी तो उन्हें वहां मौका दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये भारतीय ​क्रिकेट के लिए बड़ा लम्हा होगा। देखना होगा कि वे कब तक टीम इंडिया में एंट्री करने में कामयाब होते हैं, साथ ही इस साल के बचे हुए आईपीएल में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।

About GE-Live

Check Also

टीम इंडिया के लिए राहत की खबर, 12 नवंबर को न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ी …