Breaking News

BMC चुनाव: इन प्रमुख सीटों पर सबकी नजर, वोटों की गिनती शुरू, कौन किस पर आगे?

देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान गुरुवार (15 जनवरी 2025) शाम 5:30 बजे संपन्न हो गया। मुंबई में 227 वार्डों के लिए कुल 1,700 उम्मीदवारों का भाग्य अब वोटों की गिनती पर निर्भर करेगा। वोटों की गिनती शुक्रवार (16 जनवरी 2026) सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

BMC का बजट 74,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे यह एशिया का सबसे बड़ा नगर निकाय बनता है। इस वजह से इस चुनाव पर देशभर की नजरें लगी हुई हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख नगर निकायों में 3.48 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। 29 महानगरपालिकाओं में से इचलकरंजी और जालना नवगठित हैं।

पिछला BMC चुनाव 2017 में हुआ था, जिसका कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया था। इसके बाद चुनाव में देरी हुई और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस बार चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब शिवसेना और एनसीपी टूट चुकी हैं और नई राजनीतिक स्थिति बन चुकी है।

बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन है। बीजेपी 137 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी ओर, ठाकरे ब्रदर्स ने मिलकर चुनाव लड़ा। शिवसेना (UBT) ने मनसे के साथ गठबंधन किया और 163 सीटों पर, मनसे ने 52 सीटों पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (VBA) के साथ गठबंधन किया और 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, VBA 46 सीटों पर चुनाव में हैं। अजीत पवार की एनसीपी ने किसी से गठबंधन नहीं किया और 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इस चुनाव में कई प्रमुख सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। वार्ड 193 खार-सांताक्रूज़ से किशोरी पेडनेकर (शिवसेना UBT), वार्ड 205 गोरेगांव पश्चिम से रवि राजा (बीजेपी), वार्ड 179 बांद्रा पश्चिम से तेजस्वी घोषालकर (बीजेपी), वार्ड 214 अंधेरी ईस्ट से हर्षवर्धन सपकाल (कांग्रेस), और वार्ड 224 मुलुंड पश्चिम से राहुल शेवाले (शिवसेना शिंदे गुट) ये ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर सबकी निगाहें लगी हैं।

About GE-Live

Check Also

अहमदाबाद ब्लास्ट केस में दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, गुजरात सरकार से मांगा जवाब

2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा उर्फ …