Breaking News

बलिया में सुबह कोहरा, दिन में धूप: न्यूनतम 8°C, गलन बरकरार

बलिया में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। सुबह करीब 8 बजे हल्की धूप निकलना शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में गलन बनी हुई है। अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 117 दर्ज किया गया।

सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई, सड़कों पर वाहन हेडलाइट और फ्लैशर लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।

बीते तीन दिनों से दिन में धूप खिल रही थी, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जाता था और सुबह तक रहता था। बर्फीली हवाओं के कारण गलन और बढ़ गई, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड और गलन का असर कम होने लगेगा।

About GE-Live

Check Also

पीलीभीत में पानी से भरे गड्ढे में समाधि लेने उतरे महंत, थानाध्यक्ष ने बचाई जान

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार शाम एक आश्रम परिसर में उस समय …