Breaking News

शशि थरूर की इंग्लिश से प्रभावित हुए इस देश के राजदूत, बोले – ‘हमारे यहां बच्चों को ऐसी शिक्षा मिलनी चाहिए’

अंग्रेजी ऐसी भाषा है जो कई देशों में बोली जाती है। भारत में भी कई लोग अंग्रेजी में दक्ष हैं, और कुछ भारतीय तो अंग्रेजों से भी बेहतर अंग्रेजी बोल लेते हैं। उदाहरण के तौर पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अंग्रेजी भाषा के चर्चे दुनिया भर में हैं। मंगोलिया के राजदूत गानबोल्ड डैम्बाजाव ने भी इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने थरूर की जमकर तारीफ की और कहा कि वे अपने देश के बच्चों को थरूर जैसी अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं।

मंगोलिया के राजदूत गानबोल्ड ने कहा, “कुछ भारतीय ब्रिटिश और अमेरिकियों से भी अच्छी अंग्रेजी बोल लेते हैं। इसका एक उदाहरण शशि थरूर हैं। मैं चाहता हूं कि मंगोलिया का हर बच्चा उनकी तरह ही इंग्लिश सीखे। हमें कम्युनिस्ट हैरिटेज से आजादी पाने में तीस साल लगे। मंगोलिया की संसद ने जुलाई 2023 में कानून बनाया कि इंग्लिश हमारी दूसरी आधिकारिक भाषा होगी।”

भारत दौरे पर मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना चार दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति खुरेलसुख का स्वागत करके और उनके साथ विस्तृत वार्ता करके उन्हें खुशी हुई। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और मंगोलिया अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं और हमारी रणनीतिक साझेदारी का एक दशक पूरा हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक समृद्धि बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। वार्ता में ऊर्जा, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज, और कृषि जैसे क्षेत्रों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …