Breaking News

पाकिस्तान में PPP और PML-N के नेता आमने-सामने: क्या मरियम नवाज अपने चाचा शहबाज की सरकार को गिरा देंगी; आसिम मुनीर का हाल।

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार संकट में है। PML-N और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच अनबन शुरू हो गई है। शहबाज शरीफ को PPP का समर्थन हासिल है, लेकिन बाढ़ मुआवजे और चोलिस्तान नहर परियोजना को लेकर दोनों पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है।

पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने कहा कि PPP अपनी सलाह अपने तक ही सीमित रखें। वहीं, PPP की उपाध्यक्ष शेरी रहमान ने चेतावनी दी कि यदि गठबंधन को स्पष्ट समर्थन नहीं मिलेगा तो सीनेट में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रहमान ने कहा कि यह मामला सिंध और पंजाब का नहीं, बल्कि संघ और लोगों का है। उन्होंने आलोचना की कि PPP के बाढ़ पीड़ितों की मदद के सुझाव को सिंध और पंजाब के बीच संघर्ष का मुद्दा बना दिया गया।

PPP के विपक्ष में बैठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय केंद्रीय कार्यकारी समिति द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन सहयोगी यह उम्मीद न करें कि PPP सरकार को पूरी तरह नियंत्रित करेगी या उनके काम को बढ़ावा देगी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …