Breaking News

‘फिलिस्तीनी भाइयों को बेदखल करने की साजिश…’ — इस मुस्लिम देश के पीएम ने इजरायल पर जताई नाराजगी

 

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह दोहरे मापदंड छोड़कर इजरायल को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराए. वह दोहा में आयोजित होने वाले अरब और इस्लामी देशों के आपातकालीन शिखर सम्मेलन की तैयारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. यह बैठक इजरायल द्वारा हमास नेताओं को निशाना बनाते हुए दोहा पर किए गए अभूतपूर्व हवाई हमलों के बाद बुलाई गई है.

शेख मोहम्मद ने क्या कहा?

शेख मोहम्मद ने इसे लेकर कहा, “अब समय आ गया है कि वैश्विक समुदाय दोहरे रवैये को समाप्त करे और इजरायल पर कार्रवाई करे. फिलिस्तीनी भाइयों के खिलाफ चल रहा यह नरसंहार और उन्हें उनकी भूमि से बेदखल करने की साजिश कभी सफल नहीं होगी.”

शिखर सम्मेलन में किस मुद्दे पर होगी बात?

कतर समाचार एजेंसी के मुताबिक, शिखर सम्मेलन में 9 सितंबर को कतर पर हुए इजरायली हमले को लेकर मसौदा बयान पर चर्चा होगी. इस हमले में दोहा स्थित हमास अधिकारियों के कई घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. अरब और इस्लामी देशों ने इसे कतर की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार देते हुए कड़ी निंदा की है.

सऊदी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इस आपातकालीन सम्मेलन में अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं. सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान भी इसमें भाग ले रहे हैं. इसको लेकर सऊदी विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है. सऊदी विदेश मंत्रालय ने इजरायली हमले को आक्रामक कार्रवाई बताया और कतर के साथ एकजुटता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजरायल को जिम्मेदार ठहराने की मांग की है.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …