Breaking News

बुलंदशहर में 8 करोड़ की सड़क में घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने किया विरोध; 15 दिन में सुधार का आदेश

बुलंदशहर में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने किया विरोध

बुलंदशहर में नरसेना से अवंतिका देवी मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। 8.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का काम नोएडा की दमानिया बिल्डर्स कंपनी कर रही है।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। जांच में पाया गया कि नरेंद्रपुर पुल से आगे जीएसबी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।

अधिशासी अभियंता ने पहले ही जांच में पाया था कि जीएसबी नियमानुसार नहीं डाली गई है और कच्चे पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता सुधार के लिए पत्र लिखा था और सुधार न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति भी की थी।

मुख्य अभियंता ने ठेकेदार को 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान घटिया जीएसबी हटाकर अच्छी गुणवत्ता का पत्थर डालना होगा। ऐसा न करने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। यह सड़क नरसेना नहर पुल से अवंतिका देवी मंदिर तक करीब 8 किलोमीटर लंबी है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …