Breaking News

नोएडा पुश्ता एलिवेटेड का ब्योरा पीडब्ल्यूडी को सौंपा: 23 किमी लंबी सड़क से दिल्ली एयरपोर्ट तक होगी सीधी कनेक्टिविटी – Noida (Gautam Buddh Nagar) News

नोएडा की पुश्ता रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी तेज हो गई है। प्राधिकरण ने इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी मांगी थी, जिसमें निर्माण स्थल, आवश्यकता, प्रारंभिक डिज़ाइन और कनेक्टिविटी का ब्यौरा शामिल है। यह रिपोर्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी, ताकि इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा सके। एक बार एनएच का दर्जा मिलने के बाद इसका निर्माण एनएचएआई करेगा।

करीब 23 किलोमीटर लंबी यह एलिवेटेड रोड सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से जोड़ेगी। इसके बनने से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा और साथ ही एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पहले निर्णय लिया गया था कि यमुना पुश्ता पर इस रोड का निर्माण यूपीडा के जरिए कराया जाएगा और इसकी लागत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे। शुरुआत में योजना थी कि 6 लेन एलिवेटेड और 8 लेन ऑन-ग्राउंड बनाया जाए, लेकिन अब इसे केवल एलिवेटेड के रूप में ही बनाने पर सहमति बनी है। फिलहाल सिंचाई विभाग की एनओसी का इंतजार है, जिसके बाद इसे एनएच घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह छह लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे ओखला बैराज से होकर हिंडन और यमुना के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे तक जाएगा। इससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी और तीनों प्राधिकरणों—नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे—को लाभ मिलेगा। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम के मुताबिक, बोर्ड में जो फैसला लिया गया है उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह लिंक भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बेहद अहम साबित होगा।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …