Breaking News

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कुछ ऐसा, जो बिल क्लिंटन से जुड़ा है

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान व्हाइट हाउस में उनकी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जमकर तारीफ की है. ट्रंप ने कैरोलिन की तारीफ करते हुए उनके चेहरे और उनके होंठों का भी जिक्र किया है. जिसके बाद से ही इस बात पर विवाद छिड़ गया है और यहां तक कि ट्रंप की ओर से की गई ये तारीफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जमकर वायरल हो रही है.

इंटरव्यू में कैरोलिन लेविट के बारे में क्या बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने इंटरव्यू में कैरोलिन लेविट के बारे में कहा, “यह उनका चेहरा है, उनका दिमाग है और उनके होंठ हैं, जिस तरह से वो हिलते हैं, लगता है कि कोई मशीनगन चल रही हो.” उन्होंने कहा, “वो एक स्टार है. दरअसल, वह एक बेहतरीन इंसान है. लेकिन मुझे नहीं लगता है कि किसी के पास कभी भी इतनी अच्छी प्रेस सेक्रेटरी रही है जितनी कैरोलिन है. उन्होंने शानदार काम किया है.”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, छिड़ा विवाद

हालांकि, व्हाइट हाउस में अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से तारीफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. ट्रंप के इस बयान से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. यहां तक कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से कर रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने कमेंट किया, “इससे मोनिका लेविंस्की जैसे वाइब्स आ रहे हैं. यह कमेंट 1990 के दशक के उस स्कैंडल की ओर से इशारा करती है, जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और व्हाइट की इंटर्न मोनिका लेविंस्की शामिल थी.

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “ट्रंप ने अपने ब्यूटी पेजेंट्स में, मार-ए-लागो क्लब के स्पा में, जेफरी एपस्टीन के जेट पर जैसे और कई जगहें पर शायद यही लाइन कई बार नाबालिग लड़कियों को रिझाने के लिए इस्तेमाल की होगी.” जबकि तीसरे यूजर ने कहा, “वो एक डरावना बूढ़ा आदमी है. उसे खुद समझ नहीं आ रहा है कि उसने अभी क्या कहा है.”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …