Breaking News

अमरोहा में ड्रोन अफवाहों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में — एसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नागरिकों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील

 

अमरोहा पुलिस ड्रोन संबंधी फैल रही अफवाहों को लेकर सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बीती बुधवार रात आम जनता के साथ गोष्ठियां आयोजित कीं। इन गोष्ठियों के माध्यम से जनता को वर्तमान समय में ड्रोन से जुड़ी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों के बारे में जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्रोन संबंधी कई प्रकार की भ्रामक जानकारियां और अफवाहें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फैलाई जा रही हैं। ये सभी जानकारियां पूर्णतः असत्य और भ्रम उत्पन्न करने वाली हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे किसी भी फर्जी या अफवाहयुक्त संदेश को न तो शेयर करें और न ही इन पर विश्वास करें।

पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि ड्रोन या ड्रोन जैसी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके लिए फोटो, वीडियो, स्थान और समय की जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9454458055 पर भेज सकते हैं।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ड्रोन का अनाधिकृत प्रयोग या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं। इन गतिविधियों के विरुद्ध दंडात्मक व कानूनी कार्रवाही की जाएगी। अमरोहा पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इससे जनपद की शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …