Breaking News

इस मशहूर एक्टर की सलाह पर स्मृति ईरानी ने छोड़ा था एक्टिंग करियर, जानिए कैसे बनीं केंद्रीय मंत्री

 

छोटे पर्दे से राजनीति में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी जल्दी ही एक्टिंग में वापसी करेंगी. उनका शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीवी पर 29 जुलाई से टेलीकास्ट होने वाला है. वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने करियर पर बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि वो एक सुपरस्टार की सलाह पर पहले एक्टिंग से दूर हुई थी.

स्मृति ने किसके कहने पर छोड़ी एक्टिंग?

दरअसल स्मृति ईरानी हाल ही में ‘आप की अदालत’ में पहुंची थी. यहां जब रजत शर्मा ने उनसे पूछा की एक बार शूटिंग के दौरान आपके पास दिल्ली से फोन आया था. तो उसपर क्या बात हुई थी. इसपर स्मृति ने बताया कि, ‘मैं उस वक्त शिमला ऋषि कपूर साहब के साथ एक फिल्म में काम कर रही थी. तभी मेरे पास एक फोन आया कि आपको दिल्ली आना है, दोपहर को शपथ लेनी है. तो कैमरा के सामने मैंने अपने जो आखिरी पल बिताए थे. वो स्वर्गीय ऋषि कपूर जी के साथ थे..’

ऋषि कपूर ने स्मृति को क्या सलाह दी थी?

स्मृति ईरानी ने आगे बताया कि, उस फोने के आने के बाद ऋषि कपूर साहब ने मुझसे कहा कि पलकें भी मत झपकाओ, समय भी मत बिताओ, जल्दी से बैग बांधो और दिल्ली जाओ क्योंकि राष्ट्र सेवा से बड़ी सेवा और ऐसा बड़ा सौभाग्य और कोई नहीं है..साथ ही क्रू में जो भी लोग थे. उन्होंने भी इस बात पर खुशी ही जाहिर की थी..’

कब शुरू होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ?

बता दें कि स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए 25 साल बाद ‘तुलसी’ बनकर टीवी पर लौट रही हैं. उनके शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. शो में मिहिर वीरानी के किरदार में फिर से अमर उपाध्याय ही नजर आएंगे. इसके कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं. ये शो 29 जुलाई को रात 10:30 बजे से स्टार प्लस पर शुरू होगा.

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …