Breaking News

अमेरिका और चीन के रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘दोनों देशों के संबंध…’

 

Donald Trump on Trade Ties with China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के साथ चीन के रिश्ते को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. एक इंटरव्यू में जब उनसे चीन के साथ व्यापार घाटे और संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं और व्यापार को लेकर हालात बेहतर हो रहे हैं.

ट्रंप ने कहा, “हम चीन के साथ अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि  चीन के साथ अच्छे संबंध रखना फायदेमंद है, लेकिन वे अब भारी टैरिफ चुका रहे हैं.” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब व्हाइट हाउस ने हाल ही में बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौतों में कुछ अच्छी प्रगति हुई है.

अमेरिका-चीन में बनी ये सहमति

चीन अब अमेरिका को जरूरी खनिज (रेयर अर्थ मटीरियल्स) तेजी से भेजने पर राजी हो गया है.  दोनों देशों ने यह भी तय किया है कि फिलहाल एक दूसरे पर लगाए गए अधिक टैक्स को कुछ समय के लिए कम किया जाएगा. यह फैसला मई में जेनेवा में हुई बातचीत के बाद लिया गया था.

राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछली सरकार पर किया तीखा हमला

राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन और पूर्व की जो बाइडन की सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि बाइडन की वजह से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार घाटा 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो बहुत बड़ी गलती है. ट्रंप ने कहा, “बाइडन ने चीन को हर चीज में आगे कर दिया, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे. हमने चीन के साथ रेयर-अर्थ मटीरियल्स का समझौता किया है और हमारे पास भी ताकत है. चीन को हमारे एयरप्लेन पार्ट्स चाहिए, बिना हमारे वो उड़ नहीं सकते.”

TikTok को लेकर ट्रंप का खुलासा

ट्रंप ने कहा कि TikTok को खरीदने के लिए एक ग्रुप तैयार है, जिसमें बहुत अमीर लोग शामिल हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस डील के लिए चीन की मंजूरी जरूरी है और उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसे मंजूरी दे देंगे.

उन्होंने कहा, “हमारे पास TikTok के लिए खरीदार है. मैं इसका ऐलान करीब दो हफ्ते में करूंगा.” ट्रंप ने यह भी याद दिलाया कि जब उनके समय में चीन पर 145% टैरिफ लगाया गया था तब चीन की अर्थव्यवस्था थम सी गई थी और अमेरिका को फायदा मिला था.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …