Breaking News

बिजनौर में अवैध शराब का खुलासा: आबकारी विभाग ने शराब की दुकान की सील, सेल्समैन को रंगे हाथों पकड़ा – बिजनौर न्यूज़

 

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अंग्रेजी शराब की एक दुकान से अवैध शराब बरामद की।

 

आबकारी विभाग को झालू-नहटौर रोड पर स्थित शराब की दुकान पर अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। आबकारी निरीक्षक हरिनारायण यादव के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम में निरीक्षक अतुल कुमार, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य और कुशमाकर शामिल थे।

दुकान के सेल्समैन को अवैध शराब बेचते हुए मौके पर पकड़ा गया। सेल्समैन की निशानदेही पर मोहल्ला जोशियान में एक आवास से खाली शराब की बोतलें और ड्रम भी बरामद हुए।

आबकारी विभाग ने दुकान को तुरंत सील कर दिया। बरामद की गई शराब को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …