Donald Trump trade deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अमेरिका और चीन के बीच एक व्यापार समझौते को लेकर बड़ी घोषणा की. इससे चीन और अमेरिका की नजदीकी बढ़ती नजर आ रहा है. अहम बात यह भी है कि ट्रंप ने भारत को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ भी बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है. ट्रंप इन दिनों अपने कुछ फैसलों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं. वे ईरान-इजरायल सीजफायर के बाद अब ट्रेड पर ध्यान दे रहे हैं.
ट्रंप ने हाल ही में ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान कहा, ”हर कोई हमारे साथ व्यापार करना चाहता है. कुछ महीने पहले मीडिया पूछ रही थी कि क्या वाकई कोई ट्रेड डील में दिलचस्पी दिखाएगी? हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है. हम और भी अच्छे सौदे करेंगे. भारत के साथ भी डील हो सकती है.”
”अमेरिका हर किसी के साथ नहीं करेगा समझौता”
ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि अमेरिका कुछ ही देशों के साथ ट्रेड डील करेगा. उनका कहना है कि हर किसी के साथ समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम लेटर भेजकर सभी को शुक्रिया कहेंगे और उसने 25, 35 या 45 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहेंगे. यह आसान तरीका होगा.
भारत-अमेरिका के बीच जल्द साइन हो सकती है ट्रेड डील
भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील साइन हो सकती है. दोनों देश 9 जुलाई से पहले समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं. अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. वहीं भारत चाहता है कि 26 प्रतिशत टैरिफ को वापस लिया जाए. ट्रंप के टैरिफ फैसले को लेकर काफी बवाल मचा था. उसने चीन पर भी टैरिफ लगाया था. चीन ने भी इसके जवाब में अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया.
Global Express Live