Breaking News

‘अब वक्त है शांति का’, इजरायल-ईरान युद्धविराम पर डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर क्या-क्या कहा?

 

Iran Israel Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन से जारी युद्ध अब समाप्त होने वाला है. ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों ने आपसी सहमति से सीजफायर समझौता कर लिया है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते का भी ऐलान किया था.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर अगले 6 घंटों में शुरू होगा, जब दोनों देश अपने मौजूदा सैन्य अभियानों को पूरा कर लेंगे. इसके बाद ईरान 12 घंटे का सीजफायर लागू करेगा और इसके अगले 12 घंटे बाद इजरायल भी सीजफायर में शामिल हो जाएगा. इस तरह 24 घंटे पूरे होने पर इस युद्ध का आधिकारिक अंत माना जाएगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि सीजफायर के दौरान दोनों देश शांत और सम्मानजनक रवैया अपनाएंगे.

ट्रंप ने कहा- ‘अब शांति का समय है’

ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते के बाद पूरी दुनिया को धन्यवाद दिया और कहा कि अब शांति का समय है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “CONGRATULATIONS WORLD, IT’S TIME FOR PEACE!” उन्होंने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “यह युद्ध सालों तक चल सकता था और पूरा मिडिल ईस्ट तबाह हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब कभी नहीं होगा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों को दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान और इजरायल की तारीफ करते हुए कहा, “मैं दोनों देशों को बधाई देता हूं कि उन्होंने इसे खत्म करने के लिए साहस, धैर्य और समझदारी दिखाई. ईश्वर इजरायल को आशीर्वाद दे, ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे, ईश्वर मिडिल ईस्ट, अमेरिका और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे.”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …