Breaking News

सीएम योगी का आज गाजीपुर दौरा: विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, अधिकारियों के साथ सिंचाई मंत्री भी होंगे शामिल – Ghazipur News

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गाजीपुर का दौरा करेंगे। वह दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह रायफल क्लब पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 से 4:40 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा होगी। उनके साथ सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी कार्ड और आई-कार्ड रखना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम स्थल और मार्गों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी होगी।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शाम 4:50 बजे वह गाजीपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …