Breaking News

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर खास कार्यक्रम: गाजीपुर में भाजपा ने की गंगा आरती, कलेक्टर घाट पर जुटी भारी भीड़ – Ghazipur News

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी के तहत बीती देर शाम शहर स्थित गंगा नदी के कलेक्टर घाट पर आरती का आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर घाट को विशेष रूप से सजाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गंगा आरती रही। इस दौरान विधि विधान से गंगा आरती की गई। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। रानी अहिल्याबाई होल्कर 18वीं सदी की प्रसिद्ध शासक थीं। उन्होंने इंदौर रियासत पर शासन किया और अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमताओं के लिए जानी जाती हैं। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होलकर ने देश भर में मुगल आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त किये गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया।

उन्होंने सिर्फ मंदिर ही नहीं मार्ग, सराय, गुरुकुल, तालाब, कुंआ, बावड़ी, अभ्यारण्य के निर्माण सहित सनातन संस्कृति के मजबूती के लिए अथक प्रयास किया। हम इनके जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व, कृतित्व से अपनी आज की पीढ़ी को सही ढंग से परिचित करा दे तो, निश्चित तौर पर हम समाज मे नैतिक, आदर्शवादी, राष्ट्रवादी नागरिक निर्माण करने मे सफल होंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कार्तिक गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …