Breaking News

बाराबंकी में सैयद सलार साहू गाजी का मेला हुआ रद्द: 14 से 18 मई तक होना था आयोजन, प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से घर पर ही रहने की अपील की।

बाराबंकी के थाना सतरिख क्षेत्र में स्थित सैयद सलार साहू गाजी (बूढ़े बाबा) की मजार पर होने वाला वार्षिक मेला इस साल नहीं लगेगा। मजार प्रबंधन कमेटी ने शांति व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है।

मेला 14 से 18 मई 2025 तक आयोजित होना था। प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था के मद्देनजर इस आयोजन की अनुमति नहीं दी है। प्रबंधन कमेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं से मेले में न आने की अपील की है।

कमेटी ने लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बहराइच, गोंडा, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध किया है कि वे इस बार मेले में न आएं।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …