Breaking News

अब मरियम नवाज ने भी छेड़ा परमाणु का सुर, पाकिस्तानियों से कहा – ‘घबराने की कोई जरूरत नहीं’।

लाहौर: कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने इस हमले के बाद सख्त रुख दिखाया है तो नहीं पाकिस्तान के तमाम नेता परमाणु बम का राग अलाप रहे हैं। परमाणु बम की बात करने वालों की लिस्ट में अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज का नाम भी जुड़ गया है। मरियम नवाज ने कहा है कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, इसलिए कोई उस पर आसानी से हमला नहीं कर सकता है।

‘कोई आसानी से हमला नहीं कर सकता’

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज भारत-पाक सीमा पर तनाव का माहौल है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने पाकिस्तानी सेना को देश की रक्षा के लिए ताकत दी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक परमाणु शक्ति (संपन्न देश) हैं, इसलिए पाकिस्तान पर कोई आसानी से हमला नहीं कर सकता। हमारी राजनीतिक विचारधारा चाहे कुछ भी हो, हमें बाहरी हमले के खिलाफ सेना के साथ खड़ा होना चाहिए।’’

मरियम ने और क्या कहा?

मरियम ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने का श्रेय अपने पिता नवाज शरीफ को देते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान की ताकत उसके शहीदों की कुर्बानी से आती है और नवाज शरीफ ने देश को परमाणु शक्ति बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।’’ मरियम और नवाज शरीफ दोनों ने अभी तक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा नहीं की है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …