Breaking News

म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद अब भूकंप ने पाकिस्तान को झकझोर दिया, धरती कांप उठी।

Pakistan Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचाने के बाद भूकंप ने अब पाकिस्तान में खबलची मचाई है। पाकिस्तान में देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान में 2 अप्रैल को तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। भूकंप के झटकों के बाद लोग घबरा गए। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान के उथल से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

पाकिस्तान में कांपी धरती

इससे पहले पाकिस्तान में इसी साल 28 फरवरी को भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में ही था। 28 फरवरी से पहले 16 फरवरी को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 8 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। इसकी गहराई जमीन के नीचे 17 किलोमीटर थी। झटके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी महसूस किए गए थे।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बचाव कार्य लगातारी जारी है। भूकंप के चलते ढही इमारतों से शव निकलने का सिलसिला जारी है। भूकंप की चपेट में आने से अब तक यहां 2700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है।

क्यों आते हैं भूकंप

भूकंप के झटके पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों के हिलने या टकराने से पैदा होते हैं। जब प्लेटों के बीच मौजूद ऊर्जा अचानक किसी कारण रिलीज होती है, तो धरती हिलने लगती है। यह ऊर्जा भूकंपीय तरंगों के रूप में फैलती है, जिससे धरती कांपती है। ज्वालामुखी विस्फोट और खदान विस्फोट भी भूकंप का कारण बन सकते हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …