Breaking News

अनियंत्रित कार नहर में गिरने से चालक की मौत, परिवार का संबंध फिल्म इंडस्ट्री से; अन्य चार लोग घायल – Lalitpur News

 

ललितपुर में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 24 वर्षीय आदर्श पांडेय की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी कार से टकराते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में आदर्श पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार अन्य तीन-चार दोस्त सुरक्षित बच निकले।

.

घर में मचा मातम, पिता मुंबई से रवाना आदर्श पांडेय, जो घर में इकलौते थे, फिल्म कलाकार बॉबी पांडेय के बेटे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिता बॉबी पांडेय, जो मुंबई में रहते हैं और कई टीवी सीरियल्स व फिल्मों में काम कर चुके हैं, तुरंत ललितपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने आदर्श का शव मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही घर ले गए।

मृतक आदर्श का परिवार कोतवाली सदर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में रहता है। हादसा रात करीब एक बजे हुआ, जब आदर्श अपनी कार से घर लौट रहे थे। बताया गया कि हादसे के वक्त कार में आदर्श के साथ उनके तीन-चार दोस्त भी थे। सभी दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन आदर्श नहर में डूब गए। दोस्तों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आदर्श की जान नहीं बच सकी।

फिल्मी दुनिया से जुड़े परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ आदर्श के पिता बॉबी पांडेय, जो फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं, के लिए यह खबर बेहद दुखद है। परिवार ने बताया कि आदर्श घर में इकलौते बेटे थे और उनका असमय निधन पूरे परिवार के लिए बड़ा आघात है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …