Breaking News

लखनऊ में झोपड़ी में लगी आग: आग तापते समय हादसे में दो बकरियां और घरेलू सामान जलकर खाक – लखनऊ न्यूज़।

 

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में आग तापते समय आग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गईं। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान सहित दो बकरियां जल गईं। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पु

.

इंस्पेक्टर गोसाईगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे थाना क्षेत्र के जमालपुर कुर्मीयान गांव में मनोज रावत के बच्चे घर में आग ताप रहे थे। इस दौरान अचानक आग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

लखनऊ में आग से जली झोपड़ी।

आस पास जुटे ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कुछ ही देर में कड़ी मशक्कत कर आग बुझा ली। हालांकि तब तक झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, दो बकरी और कुछ नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवार की दो झोपड़ी जली है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …