Breaking News

यूक्रेन पर 90 से ज्यादा मिसाइल और 100 ड्रोन से हमला, पुतिन ने दी हाइपरसोनिक हथियारों की चेतावनी।

कीवः अमेरिकी और ब्रिटिश हथियारों से मॉस्को पर हमले के बाद से ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सब्र का बांध टूट चुका है। अब उनके निर्देश पर रूसी सेना कीव में तबाही मचा रही है। बुधवार को यूक्रेन पर 90 से ज्यादा मिसाइल और 100 ड्रोन दागे गए। इससे यूक्रेन दहल उठा। इतना ही नहीं, पुतिन ने अब यूक्रेन पर हाईपरसोनिक मिसाइल से हमले की धमकी जारी की है।

इस बीच कीव ने भी बताया कि रूस ने बैराज के दौरान 90 से अधिक मिसाइलें और लगभग 100 ड्रोन दागे। क्रेमलिन प्रमुख ने कीव पर इस हमले को पश्चिमी देशों की मिसाइलों के साथ अपने क्षेत्र पर यूक्रेनी हमलों का “जवाब” बताया।

रूसी हमले में यूक्रेन का ऊर्जा ग्रिड नेष्ट

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रूस की नई हाईपरसोनिक मिसाइल के साथ कीव में “निर्णय लेने वाले केंद्रों” पर हमला करने की धमकी के कुछ घंटों बाद मास्को ने एक हमले में यूक्रेन की ऊर्जा ग्रिड को नष्ट कर दिया, जिससे दस लाख लोग बिजली से वंचित हो गए। बता दें कि लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध में हाल के दिनों में और तेजी देखी गई है। अमेरिका में जनवरी में डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार संभालने से पहले यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से नए हथियार हासिल किए हैं। साथ ही उसने पहली बार विदेशी हथियारों से रूस को निशाना बनाया है। इसके बाद से  दोनों पक्षों ने नए हथियार तैनात किए हैं।

पुतिन ने हायीपरसोनिक मिसाइल का जिक्र करते हुए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम कीव सहित सैन्य, सैन्य-औद्योगिक या निर्णय लेने वाले केंद्रों के खिलाफ ओरेशनिक के इस्तेमाल से इनकार नहीं करते हैं।”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …