Breaking News

प्रोफेसर से IPS बने अमित पाठक ने पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर चिप से घटतौली पकड़ी और NIA डीसीपी हत्याकांड सॉल्व किया।

 

कोलंबो: श्रीलंका में अनुरा कुमारा दिसानायके के राष्ट्रपति बनने के बाद अब नए प्रधानमंत्री ने भी शपथ ले ली है। हरिनी अमरसूर्या ने मंगलवार को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है। वह वर्ष 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद इस पद पर आसीन होने वाली तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। बता दें कि ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) की 54 वर्षीय नेता अमरसूर्या को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने शपथ दिलाई।

दिसानायके ने स्वयं सहित चार सदस्यों का मंत्रिमंडल नियुक्त किया है। अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा निवेश मंत्रालयों का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने का स्थान लिया है, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एनपीपी सांसदों – विजिता हेराथ और लक्ष्मण निपुर्णाच्ची ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे संसद भंग होने के बाद कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि संसदीय चुनाव नवंबर के अंत में हो सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद 56 वर्षीय दिसानायके ने रविवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। (भाषा)

दिसानायके नीत सरकार के साथ बातचीत करेगा आईएमएफ

श्रीलंका को नया राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मिलने के बाद एक और अच्छी खबर सामने आई है। आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे श्रीलंका से अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सुधारों को लेकर बातचीत करेगा। आईएमएफ ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके नीत नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है और जल्द ही देश के ऋण कार्यक्रम की अगली समीक्षा के समय पर चर्चा करेगा। आईएमएफ ने बयान में कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति दिसानायके और उनके दल के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं, ताकि कड़ी मेहनत से हासिल की गई उन उपलब्धियों को आगे बढ़ाया जा सके, जिससे श्रीलंका को 2022 में अपने सबसे खराब आर्थिक संकटों में से बाहर निकालने में मदद मिली है।’’

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …