Breaking News

बरेली में आज तीसरे दिन भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है: दिन में तेज धूप के साथ पारा 36 डिग्री तक जाएगा, जबकि रात में तापमान 2 डिग्री बढ़ गया है।

 

रविवार दोपहर को तेज धूप में चौपला स्थित पुलिस लाइन की तरफ जाता बाइक सवार युवक।

बरेली में तीन दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आज फिर से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आज सोमवार को भी माैसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले 4 दिन से लगातार लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज तापमान म

.

जंक्शन की तरफ तेज धूप खिली हुई।

दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ रहा

मौसम विभाग के अनुसार आज हवा की गति 5 किमी प्रति घंटा से है। आज धूप में तेजी रहेगी। दिन में तेज धूप खिलने के साथ तापमान भी अधिक रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर माह में अभी एक सप्ताह बचा है। रात का तापमान सामान्य था, लेकिन रविवार रात को रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां अगले दो दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

अक्टूबर से आएगी तापमान में कमी

अक्टूबर माह में पहले वीक से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाती है। जहां रात का पारा अगले सप्ताह बाद गिरने लगेगा। बरेली में पिछले दो सप्ताह में झमाझम बारिश हुई। लेकिन 6 दिन पहले मंगलवार को बारिश के बाद मौसम साफ हुआ। जिसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। दिन में हवा की गति कम रहने के चलते अधिक उमस लोगों को झेलनी पड़ रही है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …