श्रावस्ती के भिनगा न्यायालय परिसर में बीते शनिवार को कोर्ट मैरिज के लिए आई एक महिला के साथ हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। महिला अपने दूसरे पति के साथ कोर्ट में शादी करने आई थी, जब उसके पहले पति और ससुराल के लोग अचानक वहां पहुंच गए। इस दौरान हंगामा ब
.
सिरसिया थाना क्षेत्र के फरचलवा निवासी महिला फूलमती ने 15 सितंबर को अपने पहले पति को छोड़कर भिनगा क्षेत्र के हल्ला जोत निवासी त्रिभुवन के साथ विभूति नाथ मंदिर में शादी की थी। शनिवार को वह अपने दूसरे पति के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए भिनगा न्यायालय आई थी। इस बीच, महिला का पहला पति अपने परिजनों के साथ वहां आ धमका और महिला को ले जाने की कोशिश करने लगा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
न्यायालय परिसर में बढ़ते हंगामे को शांत करने के लिए न्यायालय चौकी पुलिस ने हस्तक्षेप किया। हालांकि, सिरसिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को अधिवक्ता के चेंबर से थाने ले गई। इस बीच, पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई।
वकीलों ने किया विरोध
मामले को लेकर महिला के अधिवक्ता ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला अपने दूसरे पति के साथ उनके चेंबर में थी, और इस तरह पुलिस का महिला को वकील के चेंबर से उठाना कानून के विरुद्ध है। अधिवक्ता संघ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन करार दिया और इसे अधिवक्ता संघ के सामने रखने की बात कही है।
न्यायालय परिसर में तनाव
इस घटना के बाद से न्यायालय परिसर में तनाव बना हुआ है। वकीलों और पुलिस के बीच इस कार्रवाई को लेकर मतभेद उभर कर सामने आ रहे हैं, वहीं पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर स्थिति को नियंत्रित करने की बात कही है।
Global Express Live