Breaking News

इस्लामाबाद : इमरान खान की पार्टी की रैली में हुई फायरिंग, पुलिस और PTI समर्थकों के बीच संघर्ष

इस्लामाबाद : इस्लामाबाद में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ की रैली में फायरिंग की खबर है। जानकारी के मुताबिक रैली के दौरान इमरान समर्थकों पर पुलिस ने फायरिंग की है। दरअसल, बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक रैली के इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान इमरान समर्थकों पर फायरिंग हुई है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के भी गोले छोड़े गए हैं।

 फायरिंग के बाद मची भगदड़

बताया जाता है कि इमरान खान के समर्थकों पर फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के माहौल में हिंसा की आशंका बढ़ जाने के चलते इस्लामाबाद आने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए। वहीं इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने फायरिंग में कई समर्थकों की मौत का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मार्शल लॉ जैसे हालात बन गए हैं।

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

वहीं जानकारी के मुताबिक इमरान खान के समर्थकों की ओर से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। दरअसल, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने जेल से उनकी रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए रविवार को इस्लामाबाद में एक रैली का आयोजन किया था।

पूरा जीवन जेल में बिताने को तैयार, आजादी से समझौता नहीं-इमरान

वहीं जेल में बंद इमरान खान ने कहा कि वह अपना पूरा जीवन जेल में बिताने के लिए तैयार हैं लेकिन हकीकी आजादी के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। बता दें कि इमरान खान पिछले 400 दिन से जेल में हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को तोशाखाना मामले में दोषी ठहाराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …