Breaking News

इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश से सैलाब आया , 11 लोगों की मौत

टर्नेट द्वीपः  इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर काम कर रहे खोज और बचाव दल ने उत्तरी मालुकु प्रांत के रुआ गांव में 10 शव बरामद किए हैं। द्वीप की खोज और बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ब्रैम मद्या टेमारा के अनुसार, टीम एक और शव को निकालने के लिए मशक्कत कर रही है। अचानक आई बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को बहा दिया और दर्जनों इमारतें और घर मलबे में दब गए।

अभी काफी संख्या में विभिन्न जगहों पर लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं, उन सभी को रेस्क्यू किया जा रहा है। इंडोनेशिया में बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना भी लगा दी गई है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …