Breaking News

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में एक होटल की छत पर हेलीकॉप्टर क्रैश

 

वेलिंगटन: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सोमवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के एक होटल की छत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में आग लग जाने के कारण होटल से लगभग 400 लोगों को बाहर निकालना पड़ा, जबकि यहां ठहरे एक दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। केर्न्स शहर के अधिकारियों ने बताया कि मारे गए पायलट की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि भी नहीं कि हेलीकॉप्टर ने किस उद्देश्य से उड़ान भरी थी और केर्न्स हवाई अड्डे से पर्यटक कार्यों में लगे हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए किसने मंजूरी दी थी।

होटल में फैल गय धुंआ

क्वींसलैंड पुलिस विभाग के कार्यवाहक ‘चीफ सुपरिटेंडेंट’ शेन होलम्स ने संवाददाताओं को बताया कि आग लगने के कारण होटल में धुंआ फैल गया जिससे यहां ठहरे एक दंपति को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि होटल के आसपास के इलाके में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।होलम्स ने कहा कि इस बात का पता नहीं चल सका है कि जो व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था उसके पास पायलट लाइसेंस था या नहीं या वह हेलीकॉप्टर के स्वामित्व वाली कंपनी ‘नॉटिलस एविएशन’ के लिए काम करता था या नहीं।

सामने आई बड़ी बात

होलम्स ने कहा, ‘‘अब कोई खतरा नहीं है और हमारा मानना ​​है कि यह अकेली घटना थी।’’ ‘नॉटिलस एविएशन’ ने एक लिखित बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर ने ‘‘अनधिकृत’’ तरीके से उड़ान भरी थी लेकिन इस बारे में कोई और विवरण नहीं दिया जाएगा। केर्न्स हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड बार्कर ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि ‘‘हवाई अड्डे के सुरक्षा व्यवस्था या प्रक्रियाओं में किसी तरह की चूक नहीं हुई है।’’

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …