Breaking News

पूर्व बांग्लादेशी विदेश मंत्री हसन महमूद गिरफ्तार

 

ढाका: बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। महमूद शेख हसीना की सरकार में मंत्री थे। इससे पहले अवामी लीग के पूर्व मंत्री जुनैद अहमद पलक को ढाका के शाहजलाल हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जुनैद बांग्लादेश से भारत आने की फिराक में थे। जुनैद भारत के लिए फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट गए थे, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

राष्ट्रपति ने भंग की संसद

बता दें कि, बांग्लादेश में हिंसा के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने संसद को भंग कर दिया है। साथ ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भी रिहा कर दिया गया है। इसके अलावा, एक जुलाई से अगस्त के बीच गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और कई लोगों को पहले ही रिहा किया जा चुका है। संसद को भंग करने के राष्ट्रपति के कदम ने देश में नए सिरे से चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ कर दिया है।

लगातार बढ़ रहा है मृतकों का आंकड़ा

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हिंसा प्रभावित देश में सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

सैन्य स्तर पर बड़ा फेरबदल

बांग्लादेश में सैन्य स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। पूर्व पीएम शेख हसीना के करीबी और मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। बांग्लादेश सेना के शीर्ष रैंकों में यह फेरबदल किया गया है।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …