Breaking News

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया, कहा कि पाक की सेना मुझसे माफी मांगनी चाहिए

इस्लामाबाद: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब सेना पर हमलावर हो गए हैं। कोर्ट की ओर से कई मामलों में राहत मिलने के बाद इमरान का हौसला बढ़ गया है। बता दें कि पिछले साल नौ मई को उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़के दंगों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा है कि सेना को उनसे माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि हिंसा के दिन पाक रेंजर्स ने उनका ‘‘अपहरण’’ कर लिया था। खान (71) को नौ मई 2023 को भ्रष्टाचार के एक मामले में पेशी के दौरान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था।

इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और दंगे भड़क उठे थे। इससे देशभर में नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ था। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ ने इस वर्ष सात मई को कहा था कि पीटीआई (इमरान की पार्टी) के साथ कोई भी बातचीत हो सकती है, बशर्ते पार्टी अपनी ‘‘अराजकता की राजनीति’’ के लिए माफी मांगे। इस बयान के बाद, विभिन्न क्षेत्रों से यह मांग उठी कि खान की पार्टी को ‘‘काला दिवस’’ ​​हिंसा के लिए माफी मांगनी चाहिए।

अडियाला जेल में दिया बयान

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल में मीडिया से बातचीत के दौरान खान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नौ मई की हिंसा के लिए माफी मांगने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से एक मेजर जनरल के नेतृत्व में रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था। खान ने कहा कि उल्टा सेना को उनसे माफी मांगनी चाहिए क्योंकि हिंसा के दिन पाक रेंजर्स ने उनका ‘‘अपहरण’’ कर लिया था।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …