Breaking News

‘सरदार 2’ की शुरुआत एक बड़े हादसे से हुई, स्टंटमैन 20 फीट ऊंचाई से गिर गया, हुई मौत

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कार्थी स्टारर ‘सरदार 2’ के सेट पर एक बड़े हादसे में 54 साल के सीनियर स्टंटमैन एलुमलाई की मौत हो गई। एक स्टंट की शूटिंग के दौरान एलुमलाई 20 फीट ऊंचाई से गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्टंटमैन को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई स्टार्स ने एलुमलाई को श्रद्धांजलि दी है। फिल्म की प्रोडक्शन टीम की ओर से भी एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस खबर की पुष्टि की गई है और साथ ही दिवंगत एलुमलाई को श्रद्धांजलि भी दी है।

सरदार 2 के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

‘सरदार 2’ की शूटिंग चेन्नई के शालीग्रामम में एलवी प्रसाद स्टूडियो में चल रही थी। इस हादसे के बाद विरुगमबक्कम पुलिस अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एलुमलाई 54 साल के थे और इतनी ऊंचाई से गिरने के चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। रात 11:30 बजे इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

12 जुलाई से शुरू हुई थी शूटिंग

इस हादसे के बाद फिलहाल मेकर्स ने ‘सरदार 2’ की शूटिंग भी रोक दी है। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू हुई थी। 12 जुलाई को ही मुहूर्त पूजा के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने का ऑफिशियली ऐलान किया गया था। पूजा में फिल्म के डायरेक्टर पीएस माथिरन, कार्थी के साथ ही बाकी के क्रू मेंबर्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान दिग्गज अभिनेता शिवकुमार भी यहां देखे गए थे। हालांकि, अब तक फिल्म की बाकि की कास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …