Breaking News

माहिरा खान ने TIFF में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां

एंटरटेनमेंट डेस्क। पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की। इसके बाद टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

माहिरा खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके बाद से ही फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

TIFF में खास अंदाज में नजर आईं माहिरा

माहिरा खान ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शिरकत की। वह यहां इम्यूनिटी इंपैक्ट प्रोग्राम का हिस्सा बनीं। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें माहिरा कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं और इस दौरान उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

अभिनेत्री ने इस खास मौके के लिए खूबसूरत हरे रंग की हैवी वर्क वाली साड़ी चुनी थी। उन्होंने ट्रेडिशनल लुक को बड़े ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा था।

इंस्टाग्राम पर भी शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीर

TIFF से सामने आए वीडियो के अलावा माहिरा खान ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह पर्दे के पीछे अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं।

इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने जिंदगी और किस्मत को लेकर भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि इंसान अपनी जिंदगी के लिए कई योजनाएं बनाता है, लेकिन आखिर में ऊपर वाले की योजना ही सबसे अहम होती है।

माहिरा की यह तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

2023 में हुई थी दूसरी शादी

माहिरा खान ने साल 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ शादी की थी। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की थी। अब यह कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले माहिरा की शादी पाकिस्तानी अभिनेता और निर्देशक अली अस्करी से हुई थी। दोनों ने 2007 में शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा है, जिसका नाम अजलान अस्करी है और उसका जन्म 2009 में हुआ था।

माहिरा और अली अस्करी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया था।

अब दूसरी शादी के बाद माहिरा खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

About GE-Live

Check Also

Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना का दिखा खतरनाक अवतार, एक्शन और इमोशन से भरपूर है टीजर

रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Mysaa’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में अभिनेत्री …