Breaking News

‘राहु केतु’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला, पहले ही दिन हुई फ्लॉप; कलेक्शन जानकर लगेगा झटका

 

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी ने अपनी अनोखी और मजेदार कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. विपुल गर्ग द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ था जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी. हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं. जानते हैं ‘राहु केतु’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

‘राहु केतु’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
‘राहु केतु’ से उम्मीद तो बहुत थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी. हालांकि ये फिल्म पहले ही दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और इसी के साथ इसकी ओपनंग काफी ठंडी हुई है. यहां तक कि ये नई रिलीज फिल्म 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’ से भी मात खा गई.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘राहु केतु’ ने देशभर के सिनेमाघरों में अपने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • हालांकि ये आंकड़े शुरुआती अनुमानों पर आधारित हैं और इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
  • वहीं फिल्म की हिंदी सब्सक्रिप्शन ऑक्यूपेंसी रेट 6.90% रही, जिसमें सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी शाम और रात के शो में रही.

‘राहु केतु’ की कहानी
‘फुकरे’ की जोड़ी एक और  कॉमेडी फिल्म के साथ वापस आ गई है. कहानी लेखक चूरू लाल की जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बदनसीब किरदारों को असल जिंदगी में ले आती है. उनकी बदकिस्मती से बहुत उथल-पुथल मच जाती है, जब तक कि मीनु टैक्सी नाम की एक रहस्यमयी लड़की उस नोटबुक को चुरा नहीं लेती, जो उनकी लाइफ को कंट्रोल करती हैइससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उनकी किस्मत पलट जाए ये सोचकर वे नोटबुक को वापस पाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं, हालांकि, इस दौरान वे ड्रग माफिया नेटवर्क और अन्य खतरनाक चुनौतियों में उलझ जाते हैं.

About GE-Live

Check Also

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिल्मों की टक्कर, ‘दृश्यम 3’ समेत ये फिल्में होंगी रिलीज

Bollywood News: अक्टूबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में फिल्मों की अच्छी-खासी हलचल देखने को मिलेगी। …