Breaking News

मुजफ्फरनगर उपचुनाव में उतरेंगे योगी-जयंत: 6 नवंबर को जयंत करेंगे प्रचार, 8 नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी

 

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का प्रचार अब जोर पकड़ता जा रहा है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों में खींचतान तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने के लिए

.

रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 6 नवंबर को क्षेत्र में जनसभा होगी, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 8 नवंबर को मीरापुर पहुंचेंगे। दोनों दलों के नेता इस उपचुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।

रालोद ने अपने प्रत्याशी के रूप में मिथलेश पाल को मैदान में उतारा है। पार्टी ने चुनावी प्रचार में तेजी लाने के लिए कई रणनीतियां बनाई हैं। रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि जयंत चौधरी भोकरहेड्डी सहित तीन गांवों में जनसभा करेंगे, जिससे मिथलेश पाल के पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके।

भाजपा और रालोद के नेता इस दौरे को लेकर सक्रियता बढ़ा रहे हैं, और दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी के हक में धुआंधार तरीके से प्रचार में जुटी हैं।

About GE-Live

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …