Breaking News

यमन के हूतियों ने अदन की खाड़ी में एक बार फिर वाणिज्यिक जहाज पर भीषण हमला किया।

 

दुबईः यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर अदन की खाड़ी से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया है। हूतियों ने जहाज को लक्षित करके विस्फोट किए। इससे जहाज में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना संभवतः हूती विद्रोहियों द्वारा इस मार्ग से गुजरने वाले किसी जहाज को निशाना बनाने का ताजा मामला है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसी सप्ताह हूती विद्रोहियों के हमले में जहाज ‘टूटर’ के डूबने की घटना के बाद यह हमला किया गया है। ताजा हमले में जहाज या चालक दल के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

‘टूटर’ के डूबने की घटना से स्पष्ट है कि गाजा पट्टी में इजराइल-हमास संघर्ष के बीच महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में जहाजों पर ईरान समर्थित हूतियों के हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने कथित हूती हमलों की प्रतिक्रिया में अमेरिकी जवाबी कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले विमानवाहक पोत ‘यूएसएस ड्वाइट डी.आइजनहावर’ को लौटने का आदेश दिया है।

रात के वक्त हुआ हवाई हमला

हूतियों ने देर रात अदन की खाड़ी से गुजर रहे इस जहाज पर हमला किया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) ने कहा कि शुक्रवार देर रात निशाना बनाए गए जहाज के कप्तान ने ‘‘जहाज के नजदीक विस्फोट होते देखे’’। यूकेएमटीओ ने बताया कि चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज नजदीकी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इसने इस बात की जानकारी नहीं दी कि जहाज को कोई क्षति पहुंची है या नहीं।

About GE-Live

Check Also

US के 100% टैरिफ के प्रावधान पर चीन की आपत्ति, ट्रंप प्रशासन को दी दो टूक सलाह

बीजिंग। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी अमेरिकी टैरिफ लगाने की …