Breaking News

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के साथ ही व्हाइट हाउस की वेबसाइट में बदलाव किया गया, लिखा गया, “America Is Back”

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ लेने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट का रंग-रूप बदला-बदला नजर आने लगा है। अब ह्वाइट हाउस की वेबसाइट नए रंग रूप में दिख रही है। उस पर ‘‘अमेरिका इज बैक’’ का बैनर लगाया गया है। इसके साथ ही ट्रंप की एक फोटो भी लगी है।

इतना ही नहीं ‘व्हाइट हाउस’ की वेबसाइट पर ट्रंप (78) के हस्ताक्षर वाला संदेश है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘‘मैं हर दिन अपनी हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हम मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते, जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।’’ सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी ‘व्हाइट हाउस’ का नया रूप सामने आया है।

ट्रंप, जेडी वेंस और मेलानिया ट्रंप का लिखा गया परिचय

वेबसाइट पर डोनाल्ड ट्रंप के अलावा प्रथम अमेरिकी महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का संक्षिप्त परिचय दिया है। इसके अलावा इस वेबसाइट पर ट्रंप के पहले कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया है। इनमें मध्य वर्ग को कर में राहत, रोजगार समेत अन्य पहल का भी उल्लेख किया गया है। ‘व्हाइट हाउस’ ने यह भी कहा है कि ट्रंप अमेरिका को दूसरे देशों के युद्धों से दूर रखेंगे, इसकी सैन्य तैयारियों में सुधार करेंगे और देश को सभी खतरों और संकटों से बचाएंगे। अमेरिका में स्वर्णिम युग के शुरुआत की बात कही गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …