Breaking News

क्या बिना खेले ही वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग (WCL) के फाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान टीम? भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला तय

 

इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए उनको पाकिस्तान चैंपियंस के साथ खेलना है, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या एक बार फिर भारतीय दिग्गज शाहिद अफरीदी एंड टीम के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला करेंगे? क्या फिर मैच रद्द होगा? लेकिन इस बार ये सेमीफाइनल मैच है और अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को बिना खेले ही फाइनल का टिकट मिल सकता है.

इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस का मैच 20 जुलाई को भी तय था, लेकिन कप्तान युवराज सिंह, शिखर धवन समेत कई प्लेयर्स ने पाक टीम के साथ खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा. धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच नहीं खेलेंगे.

बड़ी जीत के साथ इंडिया चैंपियंस की सेमीफाइनल में एंट्री

युवराज सिंह की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स के आखिरी लीग स्टेज मैच में इंडिया चैंपियंस को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला था. सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए टीम को ये लक्ष्य 14.1 ओवरों में हासिल करना था, टीम ने इसे 13.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए स्टुअर्ट बिन्नी ने बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. बिन्नी ने 2 विकेट लिए और 21 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. युसूफ पठान ने 7 गेंदों में 21 और युवराज सिंह ने 11 गेंदों में 21 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली. सेमीफाइनल में इंडिया का मैच पाकिस्तान के साथ तय है.

अगर IND vs PAK सेमीफाइनल मैच रद्द हुआ तो?

अगर इंडिया चैंपियंस इस बार भी पाकिस्तान चैंपियंस के साथ मैच नहीं खेलती है तो उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है. देखना होगा कि क्या आयोजक इसका कोई हल निकालते हैं. क्योंकि नियम तो यही कहता है कि मैच रद्द होने पर पाकिस्तान को फाइनल का टिकट मिलेगा. अंक तालिका में भी पाकिस्तान की स्थिति अच्छी है, वह पहले नंबर पर है.

WCL 2025 सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस सेमीफाइनल मैच 31 अगस्त को एजबेस्टन में है. भारतीय समयनुसार ये मैच शाम को 5 बजे से शुरू होगा. दूसरा सेमीफाइनल भी 31 अगस्त को है, इसमें ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस भिड़ेगी. दूसरा सेमीफाइनल रात 9 बजे से शुरू होगा.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …