स्मृति मंधाना और म्यूज़िशियन-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की हार्ट प्रॉब्लम के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और इसी कारण शादी टालनी पड़ी। इसके तुरंत बाद खबर आई कि पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें भी अस्पताल ले जाना पड़ा। अगले ही दिन उनकी बहन, सिंगर पलक मुच्छल, मुंबई के एक अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं। अब इस पूरे मामले पर पलाश की मां, अमिता मुच्छल, ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिर शादी क्यों पोस्टपोन हुई।
शादी क्यों टली?
अमिता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि शादी टालने का फैसला खुद पलाश ने लिया था। उन्होंने कहा, “पलाश का अंकल (स्मृति के पिता) से बेहद गहरा लगाव है… स्मृति से भी ज्यादा दोनों करीब हैं। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो सबसे पहले पलाश ने ही फैसला लिया कि जब तक अंकल पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, वे फेरे नहीं लेंगे।”
कैसे बिगड़ी पलाश की तबीयत?
अमिता ने बताया कि स्मृति के पिता की हालत का पलाश पर काफी भावनात्मक असर पड़ा। “हल्दी हो चुकी थी, इसलिए उसे बाहर भी नहीं जाने दिया था। वह रोते-रोते इतना टूट गया कि अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे 4 घंटे अस्पताल में रखना पड़ा। आईवी, ईसीजी और कई टेस्ट हुए—सब नॉर्मल थे, लेकिन स्ट्रेस बहुत ज्यादा था,” उन्होंने कहा।
संगीत की रात क्या हुआ?
अमिता ने बताया कि संगीत वाले दिन स्मृति के पिता बेहद खुश थे और पूरी रात डांस करते रहे। “उन्होंने खूब डांस किया, लगातार इंस्टाग्राम स्टोरीज़ डालते रहे। लेकिन अगले ही दिन, जब हम बारात की तैयारियां कर रहे थे, वे अचानक दर्द में आ गए। पहले उन्होंने किसी को बताया नहीं, लेकिन तकलीफ बढ़ने पर एंबुलेंस बुलानी पड़ी।”
शादी की नई स्थिति
स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में होनी थी। स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के चलते शादी स्थगित कर दी गई, जिसका असर पलाश की सेहत पर भी देखा गया। शादी पोस्टपोन होने के बाद स्मृति और उनकी फ्रेंड सर्कल ने सोशल मीडिया से शादी समारोह की सभी तस्वीरें हटा दीं।
Global Express Live