Breaking News

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए कनाडा के इस शहर में लाखों लोग क्यों गए हैं?

 

Image Source : AP
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)

Canada Niagara Falls Solar Eclipse: कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुट गया है। इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा। कनाडा के इस प्रांत में 1979 के बाद यह पहला सूर्यग्रहण होगा। ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ चैनल की ओर से सूर्य ग्रहण देखने के लिए नियाग्रा फॉल्स को सबसे अच्छे स्थानों में एक घोषित किया गया है।

शुरू है तैयारी 

नियाग्रा फॉल्स के मेयर जिम डियोडाटी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्यग्रहण के दौरान शहर में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आएंगे। नियाग्रा के स्थानीय निकाय ने इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी भी शुरू कर दी है।

आपातकाल जैसी स्थिति

बृहस्पतिवार को इस दिन के लिए आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा की गई है, जिसमें कहा गया कि भयंकर यातायात जाम, आपातकालीन सेवाओं की भारी मांग और मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा।

पयर्टन उद्योग में उछाल की उम्मीद 

कनाडा के लिए यह 1979 के बाद पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण है। अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 2044 में लगेगा। सूर्य ग्रहण के चलते कनाडा के पयर्टन उद्योग में उछाल आने की उम्मीद है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है जिससे सूर्य की किरणें पूरी तरह से छिप जाती हैं। नियाग्रा शहर में कुछ मिनटों के लिए सूर्य की किरणें बिल्कुल अवरुद्ध हो जाएंगी। (एपी)

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …